त्यागी सभा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए आगामी 28 जून 2026 (रविवार) को कृष्णा पैलेस, रुड़की रोड, मुजफ्फरनगर में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सभा की ओर से सूचित किया जाता है कि जो छात्र-छात्राएं अभी तक अपनी अंकतालिका (मार्कशीट) जमा नहीं कर पाए हैं,
वे कल तक अपनी मार्कशीट निर्धारित पदाधिकारियों के पास जमा कर सकते हैं, ताकि उन्हें सम्मान समारोह में शामिल किया जा सके।त्यागी सभा जनपद मुजफ्फरनगर समाज के शैक्षिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत है।
इसी क्रम में समाज के प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने के उद्देश्य से इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। इसके बाद 9:45 बजे अतिथियों का स्वागत किया जाएगा तथा प्रातः 10:00 बजे से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम का समापन दोपहर 1:00 बजे आशीर्वचन के साथ होगा तथा इसके उपरांत भोजन की व्यवस्था रहेगी।कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, चिकित्सक, समाजसेवी, अधिवक्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। आयोजकों ने समाज के सभी सम्मानित नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
