मुजफ्फरनगर। त्यागी सभा मुजफ्फरनगर द्वारा रविवार को कृष्णा बैंक्वेट हॉल में मेधावी छात्र-छात्रा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10 एवं 12 में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले 15 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) अश्विनी त्यागी रहे। उनके साथ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद त्यागी, भारत के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. सुधीर त्यागी तथा विश्वविख्यात शीशा कंपनी के प्रबंध निदेशक सुरेश त्यागी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. अजय त्यागी, श्यामसुंदर त्यागी, डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. योगेश त्यागी, जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी तथा रोहाना गन्ना समिति के चेयरमैन अनिल त्यागी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता त्यागी सभा के अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने की, जबकि मंत्री ललित त्यागी एवं त्यागी सभा की कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। समारोह का संचालन बड़कली कॉलेज के प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी ने किया।अपने संबोधन में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है तथा विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का उपयोग देश और समाज की उन्नति के लिए करना चाहिए।समारोह में समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में सम्मानित विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सत्यप्रकाश त्यागी, कपिल त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, उमेश त्यागी, अशोक त्यागी, सुधीर त्यागी, मंगल त्यागी, आदेश त्यागी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन पावटी, विपिन त्यागी, मोहित त्यागी, प्रवेश त्यागी, गौरव त्यागी, अजय त्यागी (जॉनी), मनोज त्यागी, संजय त्यागी, रोहन त्यागी, सूर्यकांत त्यागी, सुशील त्यागी, नीतीश त्यागी, दर्शन लाल त्यागी, शेखर त्यागी, विशाल त्यागी, सुरेश त्यागी, विनेश त्यागी, पंकज त्यागी, प्रीति त्यागी, नीरज त्यागी, आशु त्यागी, विकास त्यागी, राजेश त्यागी, योगेंद्र त्यागी, रजनीश त्यागी, अनुज त्यागी, सर्वेश त्यागी (पिंटू), टिंकू त्यागी सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
यह समारोह शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
