Muzaffarnagar JeevandataHospital AlmaspurRoad
मुजफ्फरनगर के अल्मासपुर रोड स्थित जीवनदाता हॉस्पिटल को पुलिस की कार्रवाई के बाद कथित अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया गया। हॉस्पिटल की स्वामिनी संगीता शर्मा ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया है।
जानकारी के अनुसार, हॉस्पिटल की स्वामिनी संगीता शर्मा का आरोप है कि ओमकार नामक व्यक्ति का किरायानामा काफी समय पहले समाप्त हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद वह परिसर खाली नहीं कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसर खाली करने के बदले पैसों की मांग भी की जा रही थी, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल परिसर को खाली कराया। कार्रवाई के बाद जीवनदाता हॉस्पिटल को कब्जा मुक्त करा दिया गया।
संगीता शर्मा ने कहा कि पुलिस की तत्परता और निष्पक्ष कार्रवाई के चलते उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने मुजफ्फरनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के सहयोग से अस्पताल को पुनः सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा।
