muzaffarnagar petrol diesel price hike
Muzaffarnagar में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के बाद विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बढ़ती कीमतों से परेशान वाहन संचालकों, किसानों और आम लोगों ने सरकार से राहत देने की मांग उठाई है।

वाहन चालकों का कहना है कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब ₹8 तक की बढ़ोतरी हो चुकी है, जिससे परिवहन और खेती-किसानी का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में पेट्रोल पर 2.61 रुपये और डीजल पर 2.71 रुपये की बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
किसानों का कहना है कि डीजल महंगा होने से खेती की लागत पर सीधा असर पड़ रहा है। ट्रैक्टर, सिंचाई और माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से किसान आर्थिक दबाव महसूस कर रहे हैं। वहीं वाहन संचालकों ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो देशहित में दो दिन का लॉकडाउन लगाया जाए, ताकि तेल की खपत और बढ़ते आर्थिक दबाव को नियंत्रित किया जा सके।
मुजफ्फरनगर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर दिनभर भीड़ का माहौल बना रहा। कई लोगों ने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में कीमतों में और इजाफा हो सकता है, इसी वजह से लोग पहले से ही टैंक फुल कराने पहुंचे।
बढ़ती महंगाई और ईंधन कीमतों को लेकर आम जनता में नाराजगी दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का असर परिवहन, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ सकता है।
