congress-leader-demanded cow national animal muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर गौवंश के संरक्षण, संवर्धन तथा गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, अहिंसा, करुणा और सनातन परंपरा का प्रतीक रही है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि व्यवस्था में गौवंश की अहम भूमिका है। उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान में भी गौवंश संरक्षण और उनके वध पर रोक लगाने का प्रावधान किया गया है।
अब्दुल्ला आरिफ एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान समय में जैविक खेती, शून्य लागत कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्वदेशी गौवंश का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने राष्ट्रपति से देश की जनभावनाओं और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
इस दौरान शाह फैसल नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, मोबिन राजपूत जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, आकाश त्यागी जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, हसन अली, आमिर सैफी, अमन मलिक, साहिल राजपूत, मुकुल शर्मा, नरेश भारती प्रदेश सचिव एससी-एसटी, अमन राजपूत, राम रतन सिंह, साजिद राजपूत और जुबेर राजपूत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि गौवंश संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं बल्कि देश की आर्थिक और पर्यावरणीय आवश्यकता भी है।
