Harendra Malik व विधायक Pankaj Malik
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव Harendra Malik ने चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धोलरी पहुंचकर मृतक रवि कश्यप के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।
बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व बुलंदशहर में रवि कश्यप की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से परिजनों में गहरा दुख और क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
सांसद हरेंद्र मलिक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की।
इस दौरान विधायक Pankaj Malik और समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष Jia Chaudhary भी मौजूद रहे।
