बुढ़ाना नगर पंचायत बुढ़ाना द्वारा निर्मित आधुनिक सार्वजनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण समारोह 20 जून 2026 (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल के आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
लोकार्पण समारोह दोपहर 2 बजे नगर पंचायत बुढ़ाना स्थित लाइब्रेरी परिसर में आयोजित होगा। नगर पंचायत चेयरपर्सन उमा त्यागी ने क्षेत्र के नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है।
यह सार्वजनिक लाइब्रेरी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा आम नागरिकों के लिए ज्ञान और अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगी।
नगर पंचायत की यह पहल शिक्षा और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।नगर पंचायत की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम की कवरेज कर इस जनहितकारी पहल को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया है।
