{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
मुज़फ्फरनगर/नई दिल्ली:राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने अपने संसदीय दल का गठन कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ नेता एवं मीसा बंदी, पूर्व सांसद के. सी. त्यागी को संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया गया है।
संसदीय दल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं को सदस्य बनाया गया है। इनमें मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विशंभर दयाल, तारिक सिंह, मुंशी राम, अशोक यादव, मलूक नागर, राजकुमार सांगवान, राजपाल बलियान, अब्दुल समीर खान, योगेश चौधरी, सुभाष गर्ग, डॉ. यशपाल बघेल, अनिल दुबे, श्रीमती रमा नागर तथा श्रीमती बबीता तोमर शामिल हैं।
इसके अलावा पार्टी ने युद्धवीर सिंह (किसान नेता, दिल्ली), विजय पूनिया, सुरबीर गढ़ीना और चंद्रबली यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है।पार्टी का कहना है कि यह संसदीय दल संसद और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
