मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में अनुशासन, पारदर्शिता एवं कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया।अर्दली रूम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, उनकी अद्यतन स्थिति तथा शाखाओं की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की गई।एसएसपी ने संबंधित शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेखों को सुव्यवस्थित, अद्यतन एवं विभागीय नियमों के अनुरूप रखा जाए।उन्होंने
कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने, मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा विभागीय नियमों का पूर्ण अनुपालन करने पर विशेष जोर दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, कार्यों में लापरवाही से बचने तथा जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए
बेहतर पुलिसिंग के लिए अनुशासन और जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
