BIJNOR NEWS TODAY RAMA COLLEGE
BIJNOR NEWS TODAY जिले के किरतपुर में स्थित RAMA COLLEGE से बीसीए के एक छात्र को दिनदहाड़े उठाकर ले जाने और उसके साथ मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी वारदात कॉलेज परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, हालांकि आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
🔹 BIJNOR NEWS TODAY RAMA COLLEGE घटना का विवरण
BIJNOR NEWS TODAY BIJNOR NEWS TODAY जिले के किरतपुर में स्थित RAMA COLLEGE से बीसीए के एक छात्र को दिनदहाड़े उठाकर ले जाने और उसके साथ मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी वारदात कॉलेज परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, हालांकि आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
जानकारी के अनुसार, स्वाहेड़ी गांव निवासी मुकुल सैनी रामा डिग्री कॉलेज में बीसीए का छात्र है। सोमवार को वह पेपर देने कॉलेज पहुंचा था, तभी कुछ युवक उसकी कक्षा में घुसे और जबरन उसे एक कार में बैठाकर ले गए।
BIJNOR NEWS TODAY छात्र मुकुल का आरोप है कि कार में सवार युवकों के पास हथियार थे और विरोध करने पर उन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई की तथा जान से मारने की धमकी दी।
🔹 BIJNOR NEWS TODAY RAMA COLLEGE कॉलेज प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप
पीड़ित छात्र ने बताया कि वारदात के समय कॉलेज प्रशासन ने उसकी मदद करने के बजाय आरोपियों को भागने का मौका दिया। उसने यह भी कहा कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई नहीं की, लेकिन बाद में दबाव बढ़ने पर मुकदमा दर्ज किया गया।
🔹 BIJNOR NEWS TODAY RAMA COLLEGE पुलिस की जांच और बयान
BIJNOR NEWS TODAY इस मामले पर सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कॉलेज के ही बीए प्रथम वर्ष के छात्र संदेश का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, और जल्द ही सभी को हिरासत में लिया जाएगा।
📸 BIJNOR NEWS TODAY मुख्य बिंदु (Highlights):
- रामा डिग्री कॉलेज, किरतपुर में बीसीए छात्र का अपहरण
- कार सवार युवकों ने की मारपीट, CCTV में कैद पूरी वारदात
- कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
- आरोपी छात्र संदेश सहित अन्य की तलाश में पुलिस
- सीओ नजीबाबाद ने दी जांच तेज करने की पुष्टि
