A worker is harvesting sugarcane in a field in Nagaon district in Assam, India, on January 12, 2024. (Photo by Anuwar Hazarika/NurPhoto via Getty Images)
गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा के बाद मुरादाबाद मंडल के गन्ना किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सरकार के इस फैसले से मंडल के करीब साढ़े पाँच लाख किसान परिवारों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से वे गन्ने के उचित मूल्य की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है। राज्य सरकार ने इस वर्ष गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को बड़ी राहत दी है। नई दरों के अनुसार, अब गन्ने का मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया गया है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय उनके हित में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
