पत्नी और सास-ससुर सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।
मुजफ्फरनगर: चरथावल में तीन दिन पूर्व पत्नि व ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर युवक द्वारा जहरीला प्रदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नि, सास, ससुर सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
चरथावल कस्बे के मुहल्ला मुर्दापट्टी निवासी सरताज ने शुक्रवार को दर्ज कराये गये मुकदमें में बताया कि उसके पुत्र आरिफ की शादी गत 17 अगस्त 2025 को जनपद मुजफ्फरनगर थाना नई मंडी के मुहल्ला सरवट निवासी मुरसलीन की पुत्री फरहीन से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नि फरहीन व ससुरालिये सास सालेहा, ससुर मुरसलीन व चचेरा भाई दानिश आरिफ पर लगातार घर जंवाई रहने व पांच लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे। आरिफ के इंकार करने पर लगातार उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। पत्नि व ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर आरिफ ने तीन दिन पूर्व जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। इस मामले में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नि, सास, ससुर सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
