मुजफ्फरनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश अंडर-23 और रणजी ट्रॉफी टीम के चयन के लिए पंजीकृत खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया गया। चयन समिति ने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग का परीक्षण किया, जिसके बाद अंडर-23 के लिए 23 और रणजी ट्रॉफी के लिए 9 खिलाड़ियों का चयन अगले चरण के ट्रायल हेतु किया गया।
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम की अंडर-23 और रणजी ट्रॉफी टीम के चयन की प्रक्रिया के तहत रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुजफ्फरनगर के पंजीकृत खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में करीब 60 खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चयन समिति के सदस्य विकास राठी, अंकुर कुमार और कुमार गौरव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि अंडर-23 टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों को अब कानपुर में होने वाले अगले चरण के ट्रायल में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
अंडर-23 के लिए चयनित खिलाड़ी:
हिमेश कृष्णा, अभिनव मलिक, लक्ष्य कपिल, आदित्य शर्मा, रजत कटारिया, आदित्य कुमार, अभिषेक कुमार, हर्ष कुमार, अभिनव, बादल कुमार, अंकित शेरवाल, जय सहानियाँ, उदित कुमार, विराट मलिक, अश्मित बलियान, शिव पवार, रोमी पुंडीर तथा गेंदबाजों में आयुष बलियान, कार्तिक कुमार, यश चौधरी, अजय कश्यप, वासु कौशिक और अभिषेक शामिल हैं।
रणजी ट्रॉफी ट्रायल के लिए चयनित खिलाड़ी:अभिनव मलिक, रजत कटारिया, अंकित शेरवाल, शिवांश, कुणाल, अंकुर बलियान, अभिषेक और अब्दुल मजीद सहित कुल 9 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
ट्रायल के दौरान मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग सचिव ओम देव सिंह, वरिष्ठ क्रिकेटर विनीत, विकास बलियान, पलक शर्मा और हरीश चौहान भी मौजूद रहे। चयनित खिलाड़ियों को अब अगले चरण में बेहतर प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश टीम में जगह बनाने का अवसर मिलेगा
