PLANT IN SD COLLEGE
एम.फार्मा प्रथम वर्ष का परीक्षाफल घोषित, एसडी कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज में एम.फार्मा प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह परीक्षा परिणाम डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा घोषित किया गया।
एम.फार्मा (फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री) प्रथम वर्ष में सागर सैनी ने 78.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कन्हैया ने 77.62 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा सलौनी सैनी ने 76.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं एम.फार्मा (फार्माकोग्नोसी) प्रथम वर्ष में फातिमा बिन्ते असद ने 80.30 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। विपाशा सिंह ने 71.70 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय तथा बोबी ने 71.30 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज के निदेशक डॉ. अरविन्द कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और धैर्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान में खुशी का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का आशीर्वाद प्राप्त किया और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प लिया। शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन को दिया।
इस अवसर पर संस्थान के सभी पदाधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. भुवनेन्द्र सिंह, डॉ. पोपिन कुमार, डॉ. निशा सिंह, डॉ. पायल दीपक, डॉ. हुमा सैफी, प्रवीण कुमार, ईशान अग्रवाल, डॉ. कुलदीप सैनी, मीनू देवी, रितू कौशिक, आसिफ खान, रवि कुमार, जुबेर अहमद सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
