PM MODI NEWS
नई दिल्ली में आज NDA का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में होने वाली अहम बैठक में 35 सहयोगी दलों के करीब 75 बड़े नेता, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब पीएम मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक का उद्देश्य केवल रिकॉर्ड का जश्न मनाना नहीं है, बल्कि NDA की एकजुटता दिखाना और “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को लेकर साझा रणनीति तैयार करना भी है। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच और आगामी चुनावी चुनौतियों पर चर्चा होगी।
बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हिस्सा ले रहे हैं। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, सुशासन के मॉडल, रोजगार, बुनियादी ढांचे और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी मंथन होने की संभावना है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव की दिशा तय करने वाला मंच भी साबित हो सकता है। NDA नेतृत्व सहयोगी दलों के बीच तालमेल मजबूत करने और भविष्य की रणनीति पर सहमति बनाने की कोशिश करेगा।
