KAPIL DEV AGGARWAL AND YOGI JI
मुजफ्फरनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए अपने शुभकामना संदेश में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके ओजस्वी, दृढ़ एवं लोककल्याणकारी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और निष्काम कर्मयोगी जीवन प्रदेशवासियों तथा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
अपने संदेश में उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा के साथ प्रदेश की सेवा करते रहने की कामना की। साथ ही भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि वे मुख्यमंत्री को दीर्घ जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और जनसेवा के लिए शक्ति प्रदान करें।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश “सर्वोत्तम प्रदेश” बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने एक बार पुनः मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
