मुजफ्फरनगर:संयुक्त वैश्य मोर्चा, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा राजवंशी धर्मशाला में एक भव्य जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भाजपा की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सदस्य—संजय गर्ग, विशाल गर्ग, पंकज माहेश्वरी, साधना सिंघल सहित मनोनीत सभासद अमित गोयल उर्फ बॉबी को सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉक्टरेट की मानक उपाधि प्राप्त करने वाले डॉक्टर प्रणव गर्ग तथा मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल में महाराजा अग्रसेन जी के भव्य मंदिर निर्माण में विशेष योगदान देने वाले नवनीत कुचछल को भी पटका, पगड़ी एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल, जनार्दन स्वरूप गर्ग, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, अशोक रस्तोगी एवं प्रमोद करनवाल द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जबकि संचालन शलभ गुप्ता एडवोकेट और सुनील तायल ने किया।सम्मानित अतिथियों ने संयुक्त वैश्य मोर्चा के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संगठन समाज के हितों के लिए हर स्तर पर मजबूती से कार्य कर रहा है।
स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में आगामी 13 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर भी चर्चा की गई। वैश्य समाज से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रातः 10 बजे तक नुमाइश पंडाल पहुंचकर मुख्यमंत्री के विचारों को सुनें।
अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने सभी वैश्य बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता पर बल दिया और राजनीतिक क्षेत्र में खोए हुए वर्चस्व को पुनः स्थापित करने का आह्वान किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में वैश्य समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शलभ गुप्ता, सुनील तायल, प्रमोद करनवाल, अशोक रस्तोगी, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, अमित गुप्ता, आलोक कुमार, प्रशांत कुमार, पंकज राजवंशी, नीरज करनावल सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
