मेरठ के ग्राम भूपगढ़ी, जानी खुर्द में आई ड्रीम टू ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो थैलेसीमिया मरीजों के लिए काफी मददगार साबित होगा।
थैलेसीमिया मरीजों के लिए रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

UP NEWS UPDATE :आई ड्रीम टू ट्रस्ट (Regd.) द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों के सहयोग एवं समय पर रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम भूपगढ़ी, जानी खुर्द, मेरठ में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जरूरतमंद मरीजों तक सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों को थैलेसीमिया एवं हीमोफिलिया जैसी गंभीर रक्त संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर का आयोजन बी० एस० एस० टीम के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ के ब्लड बैंक द्वारा कुल 55 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो थैलेसीमिया मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरव चौधरी (जिला पंचायत अध्यक्ष, मेरठ) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सम्राट मलिक (जिला पंचायत सदस्य, मेरठ) एवं विवेक बाफर (समाज सेवक) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्य अतिथि गौरव चौधरी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी आई ड्रीम टू ट्रस्ट को हर संभव सहयोग और निरंतर समर्थन देने का आश्वासन दिया।
आई ड्रीम टू ट्रस्ट की ओर से संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन चौधरी के नेतृत्व में टीम के सदस्य—सक्षम तेवतिया, अंश तेवतिया, डॉ. कपिल तेवतिया, सुनील जी, प्रिंस अग्रवाल, आकाश, आरिका, गुंजन, अभिषेक गर्ग एवं गौरव सिंधू—ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विशेष रूप से नवीन भूपगढ़ी जी ने 60 वर्ष की आयु में रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन चौधरी ने कहा—
“थैलेसीमिया जैसे मरीजों के लिए नियमित रक्त जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी मरीज केवल रक्त की कमी के कारण परेशान न हो। साथ ही, जागरूकता ही सबसे बड़ा समाधान है—इसलिए हम समाज को थैलेसीमिया और हीमोफिलिया के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।”
इसके अतिरिक्त एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की टीम से संध्या, शीतल एवं अनुराधा ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया, जिससे शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आई ड्रीम टू ट्रस्ट ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया साथ ही अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे जनसेवा एवं जागरूकता से जुड़े कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि थैलेसीमिया एवं अन्य रक्त संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर सहायता मिल सके
निष्कर्ष
आई ड्रीम टू ट्रस्ट द्वारा आयोजित थैलेसीमिया मरीजों के लिए रक्तदान शिविर ने न केवल जरूरतमंद बच्चों और परिवारों को राहत दी, बल्कि समाज में रक्तदान और गंभीर रक्त‑संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक जीवंत उदाहरण पेश किया है। इस शिविर से साफ होता है कि जब स्वैच्छिक रक्तदान, जागरूकता और संवेदनशील संस्थागत भागीदारी एक साथ जुड़ती है, तो थैलेसीमिया और हीमोफिलिया जैसी चुनौतीपूर्ण बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर इलाज और जीवन दोनों मिल सकते हैं। ऐसे आयोजन से न केवल रक्त बैंक भरता है, बल्कि समाज में मानवता, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना भी बढ़ती है, जो लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मजबूत आधार बन सकती है।
