An out-of-control Ertiga car crashed into an electric pole near the PAC turn on the Etah–Kasganj Road.
UP NEWS UPDATE Etah News Breaking
एटा जनपद में एटा–कासगंज रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पीएसी मोड़ के समीप एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार कार सवार जितेंद्र सिंह निवासी करौली अपने परिवार के साथ परिजन की अस्थियां विसर्जन करने के लिए जनपद कासगंज के सोरों जी जा रहे थे। अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
रिपोर्ट करन प्रताप सिंह
जनपद एटा
