"बिजली मीटर से तंग ग्रामीणों का हंगामा: कन्नौज में अधिकारी नदारद"
कन्नौज: प्रीपेड मीटर हटाओ नारे, बिजली उपभोक्ताओं ने विभाग पर बोला भारी
UP NEWS UPDATE :कन्नौज--विजली विभाग हाय हाय विजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन,एक तो समय पर बिजली नहीं आती बिजली भी अगर आती है तो उसका बिल आता है ज्यादा प्रीपेड मीटर को पोस्टपैड़ करने की ग्रामीणों ने राखी रखी मांग,महिलाओं ने कहा यह बिजली मीटर का नया टनडिला उखाड़ ले जाइए हमारा पुराना ही लगा दीजिए,भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने कहा अधिकारी समय सही नहीं आते हैं अपने ऑफिस,बिजली संबंधित जानकारी बिजली विभाग के पास नहीं है उपलब्ध,लोगों के घरों में लगे प्रीपेड मीटर से हो रही समस्याओं के बारे में बिजली विभाग नहीं देता कोई जानकारी,ठेकेदार ने अपने फायदे के लिए लोगों के घरों में बिना अनुमति के जबरन लगवा दिए प्रीपेड मीटर,सिकंदरपुर विद्युत उपखंड का मामला।
| नाम | पद | बयान |
|---|---|---|
| सिंटू दुबे | भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष | “अधिकारी समय पर नहीं आते, मीटरों से लोग परेशान। शिकायत का कोई समाधान नहीं।” |
| सरला देवी | ग्रामीण उपभोक्ता | “नया मीटर उखाड़ लो, पुराना लगा दो। बिल ज्यादा आ रहा है।” |
| संजय यादव | एसडीओ सिकंदरपुर | “सिंहपुर में लाइन खराबी ठीक कर रहे थे। बाबू सुभाष हमेशा समस्याओं का समाधान करते हैं।” |
मामला कन्नौज जनपद के सिकंदरपुर नगर पंचायत बिजली फीडर पावर हाउस का है जहां पर विजली उपभोक्ता लगातार बिजली संबंध शिकायत को लेकर बिजली विभाग ऑफिस आ रही है उनका कोई समाधान व संतोषजनक उपभोक्ताओं को जवाब नहीं दिया जा रहा है इससे नाराज उपभोक्ता आज सिकंदरपुर विद्युत उपखंड विभाग पहुंचे तो कोई अधिकारी मौजूद नही था किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सिंटू दुबे ने जब एसडीओ को फोन लगाया तो उन्होंने कहा बाहर है 1 घंटे बाद आएंगे आपको जो करना हो करिए नाराज बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के मुर्दाबाद नारे लगाए बिजली विभाग में मौजूद बाबू से उपभोक्ताओं की नोकझोंक भी हुई लेकिन बिजली विभाग में तैनात बाबू प्रीपेड मीटर के संबंधित कोई भी जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं दे पाए उन्होंने कहा इसकी जानकारी हम लोगों को अभी है नहीं किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सिंटू दुबे ने बताया नगर में बिजली की समस्याओं को लेकर लोग परेशान है किसी का बिल ज्यादा आ रहा है कोई बिजली विभाग के मीटर से परेशान है इसी संबंध बिजली विभाग आज शिकायत लेकर आए थे लेकिन यहां पर मौजूद कोई भी अधिकारी नहीं मिला है जिससे अपनी शिकायत न्याय की दीवार लगाई जा सके बात करने पर एसडीओ ने बताया कि हम बाहर है 1 घंटे बाद आएंगे आपको जो करना है वह करिए। समय से समस्या का समाधान न होने पर उपभोक्ताओं ने दी धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी। इस संबंध में एसडीओ संजय यादव ने बताया कि उपभोक्ता बिजली फीडर पहुंचने की जानकारी हुई थी लेकिन सिंहपुर में लाइन में आई खराबी को दुरुस्त करने हेतु मेंटेनेंस पर पूरी टीम लगी हुई थी उपभोक्ताओं की सुविधा हमारी प्राथमिकता है इसलिए किसी प्रकार की समस्या होने पर हमारे यहां बाबू सुभाष चंद्र राजपूत हमेशा मौके पर मौजुदनरहकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं।
निष्कर्ष
यह प्रदर्शन कन्नौज के ग्रामीणों की बिजली समस्याओं को उजागर करता है। प्रीपेड मीटर और अधिकारी लापरवाही से उपभोक्ता परेशान हैं। शीघ्र समाधान न हुआ तो आंदोलन तेज होगा।
