बिजनौर: फैक्ट्री पर पूर्व सांसद व व्यापारियों में हंगामा
बिजनौर जनपद में रोबिन खालिद तालिब आबिद मामले ने एक बार फिर से सियासी रंग ले लिया है
बिजनौर जनपद में रोबिन खालिद तालिब आबिद मामले ने एक बार फिर से सियासी रंग ले लिया है चार महापूर्व भाजपा के युवा जिला अध्यक्ष रॉबिन चौधरी और व्यापारी खालिद तालिब आबिद विवाद में प्रशासन ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए खालिद तालिब व आबिद तीनों भाइयों की फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए सील कर दी थी तब से ही तीनों भाइयों की फैक्ट्रियां बंद पड़ी हुई थी आज चांदपुर रोड स्थित आरा मशीन व प्लाई फैक्ट्री की सील का हटाने के लिए ए डी एम जे वहां पर पहुंचे थे तभी पीछे से पूर्व सांसद राजा भारतेंदु भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और अधिकारियों पर सील ना हटाने का दबाव बनाने लगे वही दबाव बनता देख तीनों भाइयों ने अधिकारियों से पूर्व सांसद को वहां से हटाने की कहा तो संसद के समर्थक आग बबूला हो गए और खालिद तालिब ब्रदर के साथ तू-तू-मैं-मैं होने लगी वही तालिब खालिद ब्रदर्स का गुस्सा ऊभद्र हो गया और सांसद भारतेंदु की गाड़ी के आगे अपनी जान देने पर उतर हो गए फैक्ट्री में विवाद बढ़ता देख प्रशासन ने पूर्व सांसद को वहां से भेज दिया
दरअसल आपको बता दे की यह पूरा मामला मामूली सी बात को लेकर हुआ था दोनों ही लोगों की आमने-सामने गाड़ी आने को लेकर कहां कहा सुनी हो गई थी तब से लेकर अब तक खालिद तालिब ब्रदर्स व्यापारियों के ऊपर कई बार कानूनी कार्रवाई हो चुकी है उसी को लेकर आज जब प्रशासन की ओर से पिलाई फैक्ट्री व आरा मशीन की सील हटाने को लेकर प्रशासन के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे तो तभी पीछे से अपना राजनीतिक कैरियर चमकाने के लिए राजा भारतेंदु सिंह पूर्व सांसद भी अपने समर्थकों के साथ चांदपुर रोड स्थित आरा मशीन पहुंच गए और अधिकारियों के कार्य में बाधा डालने लगे साथ ही साथ उन पर दबाव बनाने लगे की वह सेल ना हटाए जब के व्यापारी आबिद का कहना है कि उनके पास माननीय न्यायालय के आदेश थे जिस पर आज प्रशासनिक अधिकारी फैक्ट्री की सील हटाने के लिए पहुंचे थे लेकिन पीछे से पूर्व सांसद राजा भारतेंदु सिंह जी पहुंच गए और अधिकारियों पर सील ना हटाने का दबाव बनाने लगे अधिकारियों पर दबाव बनता देख वहां हंगामा हो गया और जब हंगामा के बाद खालिद तालिब आबिद अपनी शिकायत लेकर थाना कोतवाली सिटी पहुंचे तो उल्टा थाना कोतवाली सिटी पुलिस ने तीनों भाइयों को अपनी हिरासत में ले लिया और तीनों भाइयों के ऊपर देर रात मुकदमा पंजीकृत कर दिया वहीं व्यापारी आबिद ने कुछ स्थानीय लोगों और एक नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि उनके साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है
आबिद के अनुसार, घटना शाम करीब चार बजे की है जब एडीएम प्रशासन मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान तुसार मलिक,जो वहां पहले से ही रेकी कर रहा था,बल की भारतेन्दु को भी सूचना दी। आरोप है कि इसके बाद भारतेन्दु करीब 40 से 50 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया आबिद का कहना है कि प्रशासन द्वारा उनके चार स्टोन क्रेशर सील कर दिए गए हैं, आरा मशीन बंद कर दी गई व पासपोर्ट निरस्त कर दिया गये और शस्त्र लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। उनका आरोप है कि यह सब एकतरफा कार्रवाई के तहत किया गया है उन्होंने बताया कि उनकी प्लाई फैक्ट्री को पहले बहाल कर दिया गया था और उसी की सील खोलने एडीएम पहुंचे थे। लेकिन इसी दौरान भारतेन्दु सिंह वहां पहुंचे और कथित तौर पर उन्हें धमकी दी। आबिद का आरोप है कि उन्हें कहा गया कि तुम्हें नष्ट-नाबूद कर दूंगा किसी लायक नहीं छोड़ूंगा आबिद ने यह भी कहा कि उनका राजा भारतेन्दु सिंह से पहले कोई विवाद नहीं था उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार माफी भी मांगी,यहां तक कि पैर तक पकड़े, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है आबिद का कहना है कि उनका पहले रोबिन चौधरी से विवाद हुआ था, लेकिन उससे भी उन्होंने माफी मांग ली थी। इसके बावजूद अब इस मामले को तूल दिया जा रहा है.उन्होंने आरोप लगाया कि राजा भारतेन्दु सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक तीनों भाइयों के कारोबार की शिकायत पहुंचाकर प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बना चुके हैं आबिद के अनुसार,यह पूरा मामला राजनीतिक है और उन्हें निशाना बनाकर हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा खड़ा करने की कोशिश की जा रही है,क्योंकि संबंधित व्यक्ति राजा भारतेंदु यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं वहीं,पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
निष्कर्ष
बिजनौर फैक्ट्री विवाद: जांच जारी, शांति बहाल
प्रशासन ने पूर्व सांसद राजा भारतेंदु सिंह व तालिब भाइयों के बीच चांदपुर रोड फैक्ट्री हंगामे की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक झा के अनुसार, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी, जबकि तीनों भाइयों को हिरासत से रिहा करने पर विचार चल रहा। स्थिति नियंत्रित है, लेकिन राजनीतिक साजिश के आरोपों से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ।
मुख्य बिंदु
- कोर्ट आदेश पर सील हटाने पहुंचे एडीएम, पूर्व सांसद का हस्तक्षेप।
- भाइयों ने गाड़ी आगे लेटने का प्रयास, पुलिस ने हिरासत लिया।
- अवैध संचालन व पुराने विवाद की जांच फोकस में।
आगे की कार्रवाई
पुलिस सीसीटीवी व गवाहों से पूछताछ करेगी, प्रशासन अवैध धंधों पर नजर रखेगा। दोनों पक्ष शांति बनाए रखने को कहा गया है।
