Muzaffarnagar Breaking news on pollution
मुजफ्फरनगर।
मुजफ्फरनगर में RDF (रिफ्यूज़ डिराइव्ड फ्यूल) जलाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन और उद्योगपतियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। उद्योगपतियों की ओर से RDF जलाने की बात सामने आने के बाद किसान यूनियन ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया है।
उद्योगपतियों का कहना है कि वे RDF जलाएंगे, जबकि भारतीय किसान यूनियन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि मुजफ्फरनगर में किसी भी हालत में RDF नहीं जलने दिया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि RDF जलने से क्षेत्र में प्रदूषण और अधिक बढ़ेगा, जिससे किसानों, आम जनता और पर्यावरण को गंभीर नुकसान होगा।
भारतीय किसान यूनियन के नेता पंकज अग्रवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि RDF जलाने की कोशिश की गई तो जिले की सभी पेपर मिलें बंद कर उनकी चाबियां जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को सौंप दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन किसी भी कीमत पर किसानों की सेहत और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी।
मामले को लेकर जिले में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों की बात कही जा रही है।
