कासगंज के कक्षा–02 के छात्र उपदेश ने बस एक मिनट में यूपी के सभी 75 जिलों के नाम गिनकर सबको चौंका दिया।
कासगंज में कक्षा-02 के छात्र का कमाल, एक मिनट में गिना देता है यूपी के सभी जिलों के नाम
UP NEWS UPDATE :यूपी के जनपद कासगंज में कक्षा 02 का एक छात्र अपनी विशेष प्रतिभा की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। ये छात्र छोटी सी उम्र में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का नाम करीब एक मिनट में और एक सांस में ही सुना देता है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बीओ- आपको बतादे कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती है। विशेष प्रतिभा किसी भी उम्र के व्यक्ति में हो सकती है। ऐसा ही एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना है है। जिसमें एक मासूम सा बच्चा एक सांस में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम सुना रहा है। बताया जाता है कि ये बच्चा कासगंज जिले के ब्लॉक गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव अल्हैपुर स्थित पीएम श्री विद्यालय का कक्षा 02 का छात्र उपदेश है। ये छात्र इन दिनों अपनी प्रतिभा के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है। महज छोटी सी उम्र में उपदेश उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के नाम करीब एक मिनट में सुना देता है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार उपदेश की स्मरण शक्ति बेहद तेज है और वह पढ़ाई के प्रति भी विशेष रुचि रखता है। सामान्य जानकारी के साथ-साथ वह देश-प्रदेश से जुड़े कई तथ्यों को भी आसानी से याद कर लेता है।
शिक्षकों की माने तो उपदेश शुरू से ही होनहार छात्र रहा है। उसकी सीखने की क्षमता अन्य बच्चों की तुलना में काफी बेहतर है। शिक्षकों का कहना है कि इसी तरह मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलता रहा तो वह आगे चलकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है।
वही छात्र उपदेश की इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोग भी उसकी प्रतिभा की सराहना कर रहे हैं।
निष्कर्ष
उपदेश जैसे नन्हे छात्र की प्रतिभा से यह संदेश मिलता है कि हुनर उम्र या जगह से कम, लगन और प्रोत्साहन से ज्यादा जुड़ा होता है। अगर छोटे–छोटे बच्चों को सही दिशा, अच्छी शिक्षा और आत्मविश्वास दिया जाए, तो वे भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
