कन्नौज: मां की बेइज्जती का बदला ले 14 वर्षीय किशोर ने दोस्त का गला रेता
कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में करीब 10 साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या का एक ऐसा सनसनी खेज मामला सामने आया है
UP NEWS UPDATE :कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में करीब 10 साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या का एक ऐसा सनसनी खेज मामला सामने आया है जिसको सुनकर सभी के होश उड़ गए पुलिसिया जांच में जो बातें निकाल कर सामने आई है उसमें समाज को आइना दिखा दिया है की बच्चों के मन किस तरह की मामूली बात बस जाती है और आगे चलकर वह एक बड़े अपराध का रूप धारण कर लेती है तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर ने अपने पिता की 1 साल पहले हुई बेजत्ती का बदला लेने के लिए पड़ोस में रहने वाले 10 वर्षीय अपने दोस्त का गला और हाथ काट दिया जिसके बाद किशोर अपने दोस्त को मरा हुआ समझ कर वहां से भाग कर अपने घर आ गया। लेकिन 10 वर्षीय मासूम मरा नहीं था उसमें हिम्मत बाकी थी जिसके बाद वह अपना गला और खून से लतपत हाथ पड़कर घर पहुंचा और सीढ़ियों पर गिर गया जिसके बाद घर वालों ने उसको खून से लतपत देखा तो घरवाले उसको इलाज के लिए अस्पताल ले गए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। जिसके बाद गंभीर हालत में बच्चे को कानपुर रेफर कर दिया गया जहां पर एक दिन के इलाज के बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि एक बच्चे के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले किशोर ने धारधार चीज से गला और हाथ काटकर उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया था इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया था जिसके बाद तत्काल कारवाही करते हुए आरोपी किशोर को पकड़ा गया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया कि उसने ही अपने दोस्त की गला और हाथ काटा था वही अब मामले पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मामले का निष्कर्ष
यह सनसनीखेज हत्याकांड बच्चों के मन में पुरानी रंजिश के खतरनाक रूप लेने की चेतावनी देता है। तिर्वा पुलिस ने आरोपी 14 वर्षीय किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि जांच पूरी विधिक कार्रवाई के साथ जारी रहेगी। समाज को बच्चों की मानसिकता पर नजर रखने की आवश्यकता है ताकि ऐसी घटनाएं टल सकें।
