UP POLICE NEWS
लखनऊ से बड़ी खबर
उत्तर प्रदेश में करीब चार वर्षों के इंतजार के बाद स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए योग्य आईपीएस अधिकारियों की सूची Union Public Service Commission (UPSC) को भेज दी है।
इस सूची में कुल 18 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनके आधार पर अब UPSC अंतिम चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।
UPSC करेगा चयन
सूत्रों के अनुसार, UPSC इन अधिकारियों की वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और अनुभव का मूल्यांकन कर तीन नामों का पैनल तैयार करेगा। यह पैनल राज्य सरकार को भेजा जाएगा, जहां से अंतिम DGP के नाम पर मुहर लगेगी।
ये हैं प्रमुख दावेदार
स्थायी DGP की दौड़ में 1990 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रेणुका मिश्रा सबसे आगे मानी जा रही हैं। इसके अलावा आलोक शर्मा, पीयूष आनंद और मौजूदा कार्यवाहक DGP राजीव कृष्णा भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।
