सोशल मीडिया चैट पर पति ने नवविवाहिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर खेत में दफनाया। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी गिरफ्तार किया, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।
कलयुगी पति ही निकला पत्नी का कातिल कुल्हाड़ी से काटकर की थी हत्या
UP NEWS UPDATE :यूपी के जनपद कासगंज में एक बार फिर रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने नव विवाहिता की हत्या का सनसनी खेज खुलासा किया है। जहां नव विवाहिता का पति ही कातिल निकला है। पुलिस के अनुसार कलयुगी पति ने ही अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। क्यों कि इसकी पत्नी किसी अपने पुराने मित्र से सोशल मीडिया पर बात करती थी। हत्या के बाद नव विवाहिता के शव को खेत में गाड़ दिया था और आरोपी पति फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिUP NEWS UPDATE :ला के शव को खेत से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल आपको को बतादे ये पूरा मामला जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव गंगपुर का है। जहां 14 दिसम्बर 2024 को मृतक नव विवाहिता प्रियंका की शादी रवेंद्र के साथ हुई थी। वह दोनों लोग आपस में अच्छी तरह से रह रहे थे। तभी एक दिन आरोपी पति ने अपनी पत्नी को सोशल मीडिया पर किसी दूसरे युवक से बात करते हुए देख लिया था। जिससे नाराज होकर आरोपी पति ने प्रियंका को कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। उसके बाद शव को अपने खेत में जाकर गाड़ दिया और मौके से फरार हो गए। वही जब कई महीनों के बाद मृतक प्रियंका के परिजनों ने प्रियंका बात करने की कोशिश की तो बात नहीं हो पाई। आरोपी का भाई राजेश गुमराह करता रहा कि दोनों लोग दूसरे प्रदेश में नौकरी करने चले गए है। कुछ दिन बाद जब मृतक महिला के परिजनों ने बार बार पूछने किया दबाव बनाया तो आरोपी पति ने मायके पक्ष के खिलाफ ही अपनी पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया। तब पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर दिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी दूसरे युवक से सोशल मीडिया पर बात करती थी इसलिए उसने उसको मारकर खेत में गाड़ दिया है।
वही मृतक महिला प्रियंका की मां और भाई ने आरोपी पति और उसके परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जिसमें 09 लोगों को नामजद किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से वह लोग अधिकारियों के यहां दर दर की ठोकरें खा रहे थें। लेकिन थाना पुलिस सुन नहीं रही थी। जब हम कई बार पुलिस अधिकारियों से मिले तो सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने मामले का संज्ञान लेकर थाना सिकंदरपुर वैश्य के साथ संयुक्त कार्यवाही को अंजाम दिया है।

निष्कर्ष
कासगंज हत्याकांड का सार
कासगंज के गंगपुर गांव में 14 दिसंबर 2024 को रवेंद्र से ब्याही प्रियंका का पति ने सोशल मीडिया चैट पर कुल्हाड़ी से हत्या कर खेत में दफना दिया। कई माह के गुमराह करने के बाद पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए 9 नामजद किए, सीओ संदीप वर्मा की संयुक्त कार्रवाई से न्याय मिला।
