सोरों लहरा गंगा घाट: लाखों कांवड़ियों का आस्था सैलाब
महाशिवरात्रि पूर्व: सोरों लहरा घाट पर लाखों कांवड़ियों का भक्तिमय सैलाब
UP NEWS UPDATE :कासगंज, पूरे देश में कल होने वाले महाशिवरात्रि को लेकर कासगंज जनपद की तीर्थ नगरी सोरों स्थित लहरा गंगा घाट पर महाशिवरात्रि से पहले लाखों की संख्या में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। शिवभक्त गंगा जल भरने के लिए यहां पहुंच रहे हैं और कांवड़ भरकर अपने अपने गंतव्य को निकल रहे हैं, वहीं कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घाट पर भारी पुलिस बल और गोताखोर तैनात किए गए हैं। पुलिस ने भीड़ की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया। बतादें कि कल पूरे देश महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा, जिसके चलते तीर्थ नगरी सोरों लहरा गंगा घाट पर लाखों कांवड़ियों का जन सैलाब देखा जा रहा है।
आपको बता दें कि लहरा गंगा घाट पर उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगा जल लेने के लिए इस घाट पर आते हैं। इन कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कासगंज, एटा और अलीगढ़ जिलों का पुलिस बल कासगंज से सोरों और सोरों से लहरा गंगा घाट तक तैनात किया गया है। पुलिस ने कांवड़ियों के सुगम आवागमन के लिए मार्गों का डायवर्जन भी किया है। वहीं पुलिस ड्रोन कैमरों से पूरे घाट क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रही है साथ ही कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने भी लहरा गंगा घाट का लगातार जायजा ले रहे हैं।
निष्कर्ष
महाशिवरात्रि का भक्तिमय समापन
सोरों लहरा गंगा घाट पर लाखों कांवड़ियों का यह जनसैलाब आस्था और भक्ति का प्रतीक है।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं की सफलता
ड्रोन निगरानी, भारी पुलिस बल और प्रशासनिक सक्रियता ने लाखों शिवभक्तों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की। [query context] यह आयोजन कासगंज की तीर्थनगरी की धार्मिक महत्ता को और मजबूत करता है।
