Sharjeel Imam
Delhi Breaking News 2020 दिल्ली दंगों के मामले की सुनवाई एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली सरकार ने आरोपी शरजील इमाम की ज़मानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए उनके कथित भड़काऊ भाषणों के वीडियो क्लिप अदालत में प्रस्तुत किए। यह वीडियो क्लिप इमाम के खिलाफ दायर चार्जशीट का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

Delhi Breaking News 2020 इस मामले में इमाम, उमर खालिद सहित पांच अन्य आरोपी भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं। उनकी ज़मानत याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार को लंच के बाद भी जारी रही।
Delhi Breaking News 2020 सुनवाई के दौरान भारत सरकार की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) एस.वी. राजू ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा प्रस्तुत वीडियो से साफ होता है कि आरोपी कथित रूप से हिंसक विरोध प्रदर्शनों को भड़काने में शामिल थे।
Delhi Breaking News 2020 ASG राजू ने कोर्ट में क्लिप दिखाते हुए कहा कि ये भाषण समाज में तनाव फैलाने और हिंसा उकसाने के उद्देश्य से दिए गए थे।
Delhi Breaking News 2020 वहीं, शरजील इमाम की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ दवे ने इन दावों का विरोध किया।
उन्होंने तर्क दिया कि सरकार जिन वीडियो क्लिप्स का इस्तेमाल कर रही है, वे केवल तीन घंटे लंबी स्पीच का छोटा-सा हिस्सा हैं, जिनका चयन इस तरह किया गया है कि पूरा संदर्भ दिखाई न दे।
उन्होंने कहा कि इस चयनित फुटेज से आरोपियों के खिलाफ मामले को “गलत दिशा देने” की कोशिश की जा रही है।
Delhi Breaking News 2020 अब अगली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट यह तय करेगा कि क्या इन वीडियो क्लिप्स का ज़मानत पर असर पड़ेगा या नहीं। इस बीच सभी की निगाहें अदालत के महत्वपूर्ण फैसले पर टिकी हुई हैं।
