बिजनौर: नेहरू स्टेडियम में 10 हजार ने सूर्य नमस्कार कर रचा नया रिकॉर्ड
बिजनौर: 10 हजार ने एक साथ सूर्य नमस्कार कर रचा इतिहास, मंत्री बोले- योग की ताकत अनमोल
UP NEWS UPDATE :बिजनौर स्थानीय नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज प्रातः लगभग 10:30 बजे सामूहिक सूर्य नमस्कार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें करीब दस हजार लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। कार्यक्रम का आयोजन क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में किया गया कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा तथा क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत मानकर प्रसाद महानकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता एवं अधिवक्ता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने की मेरठ प्रांत के प्रांत मंत्री राजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी को सूर्य सप्तमी थी। इस समय सूर्य की ऊर्जा अत्यंत प्रबल होती है। इसी के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती द्वारा देशभर में जिला स्तर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो 10 जनवरी तक चलेंगे। इसी क्रम में बिजनौर में भी इस भव्य आयोजन का सफल आयोजन किया गया
बिजनौर नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा (इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी) ने कहा कि सूर्य नमस्कार केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का भी सशक्त माध्यम है। वहीं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत मानकर ने युवाओं से नियमित रूप से योग और सूर्य नमस्कार अपनाने की अपील की कार्यक्रम के संयोजक चंचल ढाका रहे जबकि संपूर्ण कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख नवदीप चौधरी थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सह मंत्री ललित राजपूत द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष प्रदीप चौहान, अंकुर अग्रवाल, अरविंद राजपूत, धर्मेंद्र राजपूत, मोहित शर्मा, सत्येंद्र सिंह, संजीव गुप्ता, योगेंद्र राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा
निष्कर्ष
यह भव्य सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन बिजनौर में स्वास्थ्य जागरूकता और सामूहिक अनुशासन का प्रतीक बना। क्रीड़ा भारती के इस प्रयास से हजारों लोगों को योग की शक्ति से जोड़ा गया, जो समाज को निरोगी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
