कासगंज: ट्रॉली डंडे पर नाबालिग बच्चे, वायरल वीडियो
कासगंज: ट्रैक्टर ट्रॉली के डंडे पर नाबालिग बच्चे, वायरल वीडियो से हड़कंप
कासगंज में नाबालिक बच्चों को ट्रैक्टर ट्राली के डाले पर बैठाकर ले जा जाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
एंकर- कासगंज जनपद के कादरगंज-गंजडुंडवारा मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रैक्टर चालक नाबालिग बच्चों की जान की परवाह किए बिना उन्हें ट्रॉली के डाले पर बैठाकर ले जा रहा है, जिससे एक बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था।
दरअसल यह ट्रैक्टर ट्राली का पूरा वायरल वीडियो थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज-गंजडुंडवारा मार्ग पर स्थित बहरोजपुर छितैरा गांव के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में करीब एक दर्जन बच्चे ट्रैक्टर ट्रॉली के डाले पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र में पहले भी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में दर्जनों पुरुष, महिलाएं और बच्चों की जान जा चुकी है। लेकिन फिर भी ट्रैक्टर चालकों की इस तरह की लापरवाही देखने को मिल रही है।
पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा सड़क हादसों को रोकने के लिए जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहनों का चालान काटकर जुर्माना भी वसूला जाता है। इसके बावजूद, लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं और ट्रैक्टर ट्रॉली में दर्जनों पुरुष, महिलाओं और बच्चों को बैठाकर ले जाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर चालक किस तरह नाबालिग बच्चों की जान जोखिम में डालकर उन्हें ट्रॉली पर बैठाकर ले जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग इस तरह ट्रैक्टर ट्रॉली में नाबालिक बच्चों और यात्रियों को ले जाने वालों के खिलाफ क्या कार्यवाही करते हैं।
निष्कर्ष
कासगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली के डंडे पर नाबालिग बच्चों का वायरल वीडियो लापरवाही को दर्शाता है। पटियाली क्षेत्र के पिछले हादसों के बावजूद चालक सबक नहीं ले रहे। अब प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी
