कासगंज मुठभेड़: शातिर लुटेरे योगेंद्र गिरफ्तार, नगला मनी लूट का पर्दाफाश
कासगंज- पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता,
कासगंज बिग ब्रेकिंग: पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर लुटेरे योगेंद्र को मुठभेड़ में दबोचा!
कासगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। ढोलना कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर के पास हुई इस मुठभेड़ में लुटेरे योगेंद्र के पैर में गोली लग गई।
मुठभेड़ का विवरण
मंगलवार को ढोलना थाना क्षेत्र के भगवंतपुर के पास पुलिस टीम को लूट की वारदात में शामिल योगेंद्र की सूचना मिली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने की गोलीबारी। घायल योगेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लूट कांड का खुलासा
योगेंद्र बीते 4 दिन पूर्व ग्राम नगला मनी में हुई लूट की घटना में शामिल था। यह घटना मेडिकल स्टोर संचालक नंदकिशोर से 1.73 लाख रुपये लूट से जुड़ी बताई जा रही है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीन लिया था। आरोपी के कब्जे से 1 बाइक, 1 तमंचा 25 कारतूस और लूटे हुए 35 हजार रुपये बरामद किए गए।
पुलिस का दावा
एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। योगेंद्र पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम किनावा थाना ढोलना के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
कासगंज मुठभेड़ का निष्कर्ष
पुलिस ने शातिर लुटेरे योगेंद्र को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया, जो नगला मनी लूट कांड में मुख्य आरोपी था। उसके कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस और 35 हजार रुपये बरामद हुए। यह कार्रवाई अपराधियों के मनोबल को तोड़ने वाली है।
रिपोर्ट: जुम्मन कुरैशी, कासगंज
मोब: 9457667357
