Uttar Pradesh Breaking Update | Muzaffarnagar News| मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना के DAV पीजी कॉलेज से जुड़े छात्र उज्जवल राणा प्रकरण पर चल रहा धरना आखिरकार समाप्त हो गया है। कई दिनों से जारी विरोध और आंदोलन के बाद प्रशासन ने सभी प्रमुख मांगों को मानने का आश्वासन दिया है।
Uttar Pradesh Breaking Update | Muzaffarnagar News| धरना स्थल पर पहुंचे जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। साथ ही, कॉलेज प्रबंधन समिति को तत्काल भंग करने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने यह भी घोषणा की कि कॉलेज की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और फर्जी दस्तावेजों पर कब्जे के मामलों की भी जांच होगी।
Uttar Pradesh Breaking Update | Muzaffarnagar News|परिवार की आर्थिक मदद के लिए चरथावल विधायक ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है, जबकि प्रशासन ने अपने स्तर से किसी आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं की। इसके अलावा, उज्जवल राणा के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया है।
भावनात्मक माहौल के बीच यह भी तय हुआ कि DAV पीजी कॉलेज परिसर में उज्जवल राणा की स्मृति में एक मूर्ति स्थापित की जाएगी। शिक्षा नीति में सुधार को लेकर छात्र संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा।Uttar Pradesh Breaking Update | Muzaffarnagar News| धरना स्थल पर मौजूद नेताओं ने कहा कि जो भी षड्यंत्रकारी इस घटना में शामिल पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई तय है। उधर, पूरे जनपद में छात्र और आमजन नम आंखों से उज्जवल राणा को अंतिम विदाई दे रहे हैं।
