बिजनौर: विवेक मेडिकल कॉलेज ब्लैकआउट ड्रिल, सभी विभाग तत्पर।
बिजनौर: मेडिकल कॉलेज में ब्लैकआउट ड्रिल, आपदा टीमों ने दिखाई कमाल की तैयारी
UP NEWS UPDATE :-बिजनौर विवेक विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में नागरिक सुरक्षा कोर के तत्वावधान ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन सभी विभागों द्वारा अपने दायित्वों का किया गया शानदार प्रदर्शन,
वियो 1:-बिजनौर 23 जनवरी,2026:-अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस 2026 एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर आज शाम 06:00 बजे विवेक विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विभाग के तत्वावधान ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ब्लैक आउट मॉक ड्रिल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अग्निशमन एवं आपदा सेवाएं, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विभाग संगठनों द्वारा प्रतिभाग करते हुए सभी विभागों द्वारा अभ्यास का शानदार प्रदर्शन किया गया
इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जांच करना था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को आवश्यक सुरक्षा एवं बचाव सेवाएं प्रदान की जा सकें
वियो 2:-ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की शुरुआत ठीक 6:00 बजे अस्पताल में आग लगने की वजह से आपातकालीन सायरन बजना शुरू हुआ तत्काल मौके पर अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा फायर एक्सटेंशन से आग बुझाने का प्रयास किया गया, इसी दौरान अग्निशमन के वाहनों का आगमन हुआ और अग्निशमन के जवानों द्वारा पानी की बौछार करते हुए बहुत जल्द आग पर आबू का लिया। जबकि दूसरी ओर आपदा प्रबंधन के टीम, आपदा मित्रों, नागरिक सुरक्षा समिति के सदस्यों तथा पुलिस द्वारा घायल लोगों तत्काल स्ट्रेचर आदि पर उठाकर बाहर तैयार खड़ी एंबुलेंस में बैठाया गया जहां एम्बुलेंस द्वारा उनको निर्धारित अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सभी विभागों द्वारा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज के अवसर पर अपने-अपने दायित्वों का शानदार प्रदर्शन किया
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर रितु चौधरी,डिप्टी कलेक्टर/जिला सूचना अधिकारी हर्ष चावला, सीओ पुलिस संग्राम सिंह,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/प्रभारी अधिकारी एंबुलेंस सेवा डॉक्टर राहुल कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी मंजुशा गुप्ता,आपदा विशेषज्ञ प्रशांत श्रीवास्तव,न्यायिक सहायक कपिल कुमार सहित अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्य, आपदा मित्र तथा अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे
निष्कर्ष
बिजनौर ड्रिल: आपदा प्रबंधन की मजबूत तैयारी
यह ब्लैकआउट मॉक ड्रिल ने सभी विभागों की तत्परता प्रमाणित की। विवेक मेडिकल कॉलेज में आयोजित अभ्यास ने आपातकालीन सेवाओं की दक्षता दिखाई। भविष्य की आपदाओं से निपटने को तैयारियां सशक्त हुईं।
