उन्नाव गायत्री मंदिर: हवन में दो महिलाओं की चेन चोरी।
उन्नाव गायत्री मंदिर: हवन के दौरान दो महिलाओं की चेन चोरी
UP NEWS UPDATE :-उन्नाव के कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गायत्री मंदिर में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हवन-पूजन के दौरान दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि अज्ञात महिलाओं ने जानबूझकर टकराकर इस वारदात को अंजाम दिया।
वहीं दूसरी पीड़िता पुष्पा जायसवाल ने बताया कि जब वे मंदिर परिसर में चल रही थीं, तभी दो महिलाओं ने उन्हें आगे और पीछे से जानबूझकर टक्कर मारी। इनमें से एक महिला लाल साड़ी पहने हुए थी। इसी दौरान उनके गले से करीब एक तोले की सोने की चेन निकाल ली गई और आरोपी महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गईं।
पीड़िताओं के अनुसार, यह घटना मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण स्थल के पास हुई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कोतवाली गंगाघाट पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी और मंदिर परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
निष्कर्ष
उन्नाव मंदिर चोरी: सतर्कता का संदेश
गायत्री मंदिर में हवन के दौरान हुई चोरी भक्तों के लिए चेतावनी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों तक जल्द पहुंचेगी। मंदिरों में आस्था के बीच सजग रहना जरूरी है।
रिपोर्टर: नीरज द्विवेदी
स्थान: उन्नाव
