उन्नाव हादसा: पिता-पुत्र की मौत, ऑटो-बाइक टक्कर में 3 घायल।
उन्नाव सड़क हादसा: पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, ऑटो-बाइक टक्कर में 3 घायल


ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। बता दे कि ये हादसा संडीला मार्ग के गोसवा पुल के पास एक सीएनजी ऑटो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर लगने से हुआ है। इस हादसे में बाइक सवार पिता की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे ने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लखनऊ जनपद के रहीमाबाद थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार प्रजापति पुत्र सियाराम के रूप में हुई है। बताया गया कि पवन कुमार प्रजापति गुरुवार को अपनी ससुराल बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के खभौली गांव आए थे। वह दोपहर के समय अपने इकलौते बेटे यश (3) के साथ वापस घर लौट रहे थे तभी ये हादसा हुआ है। बता दे कि मृतक के पिता ने मृतक बेटे के माइके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि मृतक बेटे पवन कुमार का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसको लेकर वह अपनी पत्नी को वापस घर लाने के लिए गया था। लेकिन उसके माइके पक्ष ने पत्नी को वापस नहीं भिजवाया और उसके साथ मारपीट की जिसके चलते वह वहां से जल्दबाजी में निकल आया। पिता ने बताया कि उसके बेटे का पीछा किया जा रहा था जिसके चलते उसका एक्सीडेंट हुआ है। मृतक के पिता ने माइके पक्ष पर कार्यवाही कराने की बात कही है। आगे पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बता दे कि इसी दौरान गोसवा पुल के पास सामने से आ रहे एक सीएनजी ऑटो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनका बेटा यश गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल मासूम यश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में गहरा शोक है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। ऑटो में सवार यात्रियों में से भी तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में संडीला के जलालपुर निवासी 40 वर्षीय उमाशंकर पुत्र प्यारेलाल, प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी 30 वर्षीय आसमा पत्नी मुस्तफा तथा बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला चूड़ी वाली गली निवासी 7 वर्षीय रईयान पुत्र शकील शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है।
निष्कर्ष
उन्नाव सड़क हादसे ने यातायात सुरक्षा की आवश्यकता पर बल दिया है। पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार को शोक की चादर ओढ़ा दी। पुलिस जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए।
