मुजफ्फरनगर: कश्यप समाज का डीएम पर हल्लाबोल, मुआवजा-नौकरी की मांग!
कश्यप समाज का जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, मुकदमों की वापसी और मुआवजे की मांग
UP NEWS UPDATE :उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित कश्यप समाज के प्रतिनिधियों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए दर्ज किए गए मुकदमों को तत्काल वापस लेने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दिनों मेरठ में अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर कश्यप समाज द्वारा शांतिपूर्ण और संवैधानिक धरना दिया जा रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप और इस आश्वासन के बाद कि हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया जाएगा और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, जिसके बाद धरने को समाप्त कर दिया गया था।
समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद अगले ही दिन पुलिस ने धारा 163 के उल्लंघन का हवाला देते हुए समाज के निर्दोष लोगों पर मुकदमे दर्ज कर दिए। प्रदर्शनकारियों ने इसे संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत मिले शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का हनन और प्रशासन का विश्वासघात बताया है।
प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को स्पष्ट करते हुए प्रशासन से मांग की है मृतक सोनू कश्यप के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए वह पीड़ित परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी प्रदान की जाए ओर सोनू कश्यप मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए CBI जांच कराई जाए ओर धरना प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
कश्यप समाज के नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे प्रदेश के प्रत्येक जिले में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने को विवश होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में आंदोलन उग्र होता है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
निष्कर्ष
समाचार का सार
मुजफ्फरनगर में कश्यप समाज ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मृतक सोनू कश्यप के लिए 50 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी, CBI जांच और मुकदमों की वापसी की मांग की। प्रशासन पर मेरठ धरने के आश्वासन तोड़ने का आरोप लगाया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट – अनमोल कुमार मुजफ्फरनगर
7078215007
