सहारनपुर परिवार हत्याकांड: कौशिक विहार में 5 शव
एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली मार कर हत्या घर में मिले शव पांच लोगों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी
UP NEWS UPDATE :सहारनपुर सरसावा कस्बे के कौशिक बिहार में एक ही परिवार के 5 लोगों की कमरे में लाश मिली है। मृतकों में अमीन, उनकी पत्नी, मां और दो बेटे शामिल हैं। पांचों के माथे पर गोली लगी है। बगल में तीन तमंचे मिले हैं। अमीन और पत्नी का शव फर्श पर, जबकि उनकी मां और दोनों बच्चे बेड पर पड़े थे।
पुलिस अफसर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। घर को सील कर दिया है। सभी के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मरने वालों की पहचान अमीन अशोक (40), पत्नी अंजिता (37), मां विद्यावती (70) और दो बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के रूप में हुई है।
अशोक अपने पिता की मौत के बाद उनकी जगह मृतक आश्रित में नौकरी पाए थे। वह नकुड़ तहसील में अमीन थे। बेटा देव कस्बे के MTS पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था, जबकि कार्तिक नकुड़ के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहा था। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार शांत स्वभाव का था। किसी से कोई विवाद नहीं था
एंगल पर पुलिस की जांच
पुलिस को शक है कि अमीन ने पहले अपनी मां, पत्नी और दोनों बेटों को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं परिवार पर कर्ज, नौकरी से जुड़ा तनाव, घरेलू विवाद या मानसिक दबाव तो नहीं था, जिसकी वजह से अमीन ने यह कदम उठाया।
परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसी दौरान किसी ने गुस्से में परिवार के लोगों पर फायरिंग की। इसके बाद वह खुद को गोली मार सकता है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी बाहरी व्यक्ति ने घर में घुसकर सभी की हत्या तो नहीं की। पुलिस यह पता लगा रही है कि परिवार का किसी से विवाद, लेन-देन या दुश्मनी तो नहीं थी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पड़ोसियों से पूछताछ भी की जा रही है।
घटनास्थल पर एसएसपी आशीष तिवारी ने जानकारी दी की सूचना मिली की पांच लोगों के घर में शव हैं तो मौके पर फॉरेंसिक टीम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं शवों को जांच की जा रही है पास में ही तमंचे मिले पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है कि भारी व्यक्ति का किसी से कोई विवाद तो नहीं था पुलिस और एंगल से जांच कर रही है घटना के पीछे क्या पूरा मामला है इसके बारे में पुलिस टीम गठित कर दी गई है मरने वालों में अमीन उसकी मां पत्नी बच्चे भी शामिल शवो को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है
निष्कर्ष
सहारनपुर के कौशिक विहार में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस को प्रारंभिक शक है कि अमीन अशोक ने पारिवारिक तनाव या मानसिक दबाव में यह कदम उठाया।
जांच के प्रमुख एंगल
पुलिस सुसाइडल हत्या, गृहकलह, कर्ज या बाहरी साजिश के पहलुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम से सच्चाई सामने आएगी।
सामाजिक प्रभाव
शांत परिवार का ऐसा अंत होने से पड़ोस में डर का माहौल है। एसएसपी आशीष तिवारी ने हर संभव खुलासा करने का भरोसा दिया है।
