सीपुरा लूटकांड: वृद्धा के जेवर लूटे, गला दबाकर किया अचेत
सीपुरा गांव: वृद्धा को गला दबाकर जेवर लूटा, परिवार में सनसनी
UP NEWS UPDATE :इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम सीपुरा में रविवार दोपहर खेत पर चारा काट रही एक वृद्ध महिला को दबोचकर बदमाश कानों के कुंडल, नाक की नथनी और चांदी की पायल लूटकर ले गया। महिला के शोर मचाने पर बदमाश ने गला दबाकर मारने की कोशिश की जिससे वह अचेत हो गई कुछ देर बाद होश आने पर घर पहुंचकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने घटना स्थल ओट पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
भरथना के सीपुरा की रहने वाली मालती देवी पत्नी राकेश प्रजापति (65) रविवार दोपहर 3 बजे अपने घर से 200 मीटर दूर रेलवे लाइन पार स्थित अपने लाह के खेत पर जानवरों के लिए घास काटने गई थी। वृद्धा के पुत्र विजय कुमार ने बताया मां जब चार काट रही थी उसी दौरान एक अंजान युवक खेत पर आया और उनकी मां से दरांती मांगी, मां ने दरांती मेड पर रखे होने की बात कहकर ले जाने के लिए बोल दिया और अपना काम करने लगी। युवक ने पीछे से आकर मां को खेत पर दबोच लिया और गला दबाकर उनके कान के सोने के कुंडल, नाक की नथनी के साथ पैरों में पहने
चांदी की पायल उतार की। बेटे का आरोप है कि काफी देर तक मां का गला आरोपित युवक द्वारा काफी देर तक दबाए रहने से वृद्ध मां अचेत हो गई। इस बीच आरोपी मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद जब मां को होश आया तो वह बदहवाशी की हालत में घर पहुंची और अपने साथ घटी घटना की जानकारी स्वजन को दी। आनन फानन में डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर मां को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ओम राजपूत ने वृद्धा मातली देवी के गले और मुंह में चोट होने पर उनका उपचार शुरू किया।
बेटे विजय कुमार उर्फ बीटू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी विजय मशीनरी स्टोर के नाम से भरथना में दुकान है। घटना के समय वह दुकान से घर खाना खाने आया था, उसके छोटे भाई सत्यम और रिशव दुकान पर थे, जब मां के साथ लूटपाट की घटना का पता चला तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की। उसने बताया वह ग्राम पंचायत सीपुर से प्रधानी चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है। पिता काम के सिलसिले से गोहद भिंड गए हुए थे। घटना से स्वजन समेत गांव में दहशत का माहौल है।
घटना का निष्कर्ष
इटावा के सीपुरा गांव में खेत पर चारा काट रही वृद्धा मालती देवी पर बदमाश का क्रूर हमला ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा की चिंता बढ़ाता है।
