सौरिख: विधायक की भूमाफिया चेतावनी के साथ जिम-खेल मैदान उद्घाटन।
सौरिख: भाजपा विधायक ने भूमाफियाओं को ललकारा, खेल मैदान-जिम सेंटर का भव्य उद्घाटन
UP NEWS UPDATE :भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने जिम सेंटर और खेल मैदान का किया फीता काटकर किया उद्घाटन,भाजपा विधायक ने कहा हम किसी से डरते नहीं है लोग हमसे डरते हैं,विधायक ने कहा हम किसी से इस वजह से नहीं डरते हैं क्योंकि हम गलत काम नहीं करते,वीओ तिर्वा विधायक ने मंच से संबोधित करते हुए बताया कि इस जमीन पर सौरिख नगर पंचायत के अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने एक ऐतिहासिक काम किया है यह कूड़ा कचरा दिखाई पड़ता था बदबू आती थी लोगों का निकलना मुश्किल था और यह पूरी जमीन पर भूमाफियाओं की नजर थी भूमाफिया इस जमीन पर कब्जा करना चाहते थे सौरिख के बीजेपी विधायक ने कहा अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने हमसे कहा इस जमीन पर हम पार्क और जिम सेंटर बनवाना चाहते हैं तो विधायक ने कहा आप पार्क और जिम सेंटर की व्यवस्था करो और भूमाफियाओं को हम देख लेंगे एक मिनट का काम है 2 मिनट नही लगेंगे। भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा किसी भी माफिया की औकात नहीं है मेरे रहते हुए सौरिख में जमीन कब्जा कर ले भाजपा विधायक ने कहा हम किसी से डरते नहीं है लोग हमसे डरते है लेकिन हम किसी से नही डरते हैं इसका कारण है हम कोई गलत काम नही करते है विधायक ने संबोधित करते हुए यह भी का कि हमारा सौरिख नगर पंचायत का अध्यक्ष का कम अकल का है इसको कम अकल इसलिए कहते हैं कि इसको कानून की परवाह नही है यह भी किसी से डरता नहीं है इसको कानून का भय नही है कानून का भय इसको इस वजह से नहीं है क्योंकि यह गलत काम नहीं करता है इसलिए सौरिख नगर पंचायत की वह जमीन जिस पर भूमाफिया कब्जा करना चाहते थे उसको साफ सुंदर बनाकर खेल मैदान बना दिया और बच्चों के लिए युवाओं के लिए जिम सेंटर का निर्माण कराया इसलिए राहुल गुप्ता का बहुत-बहुत धन्यवाद।
सौरिख उद्घाटन का निष्कर्ष
यह उद्घाटन सौरिख के विकास और भूमाफिया विरोधी साहस का प्रतीक बन गया। भाजपा विधायक की चेतावनी से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा। खेल मैदान व जिम सेंटर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे।
