सोनू हत्याकांड: बहनें गायब
सोनू कश्यप हत्याकांड: बहनें आरती-कशिश रहस्यमय ढंग से गायब, परिवार मंत्री के दर पर न्याय की गुहार
मुजफ्फरनगर। सोनू कश्यप हत्याकांड में नया मोड़ आया है। सोनू की बहन आरती कश्यप और मौसेरी कशिश रहस्यमय परिस्थितियों में घर से गायब हो गई हैं।
दोनों बहनें भाई की हत्या को लेकर लगातार सवाल उठा रही थीं। 5 जनवरी को मेरठ ज़िले के ज्वालागढ़ गांव में सोनू कश्यप को जिंदा जलाकर मार डाला गया था। तब से परिवार और समाज में आक्रोश है। अब आरती और कशिश का गायब होना मामले को और उलझा रहा है। सोनू की मां कांतिदेवी , दूसरा बेटा मोनू, एक बहू सलोनी और रिश्तेदार नरेश कश्यप राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मंत्री को पूरी स्थिति बताई। परिवार ने बताया कि आज मेरठ में शोकसभा में जाने का कार्यक्रम था, लेकिन सुबह पता चला कि आरती और कशिश गायब हैं।
भाजपा मंत्री नरेंद्र कश्यप नें मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड स्थित गोकुल सिटी में अपना 64 व जन्मदिन धूमधाम और हरसोलस के साथ मनाया उनके जन्मदिन को लेकर लगातार सियासी घमासान मचा हुआ है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जन्मदिन के जश्न पर बोलने से इनकार कर दिया और कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष बीजेपी सुधीर सैनी ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये बतौर आर्थिक सहायता प्रदान की है। परिवार ने इस मदद का आभार जताया। मंत्री ने कहा कि परिवार को हर संभव सहायता मिलेगी और मामले की जांच में कोई समझोता नहीं होगा।
परिवार ने पुलिस से अपील की है कि आरती और कशिश की तलाश तेज की जाए। गायब होने की परिस्थितियां संदिग्ध हैं। सोनू हत्याकांड की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। अब बहनों के गायब होने से नया रहस्य जुड़ गया है। इलाके में लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह हत्या से जुड़ा कोई षड्यंत्र है। पुलिस की जांच पर सबकी नजर है।
हत्याकांड का निष्कर्ष
सोनू कश्यप हत्याकांड में बहनों आरती व कशिश का रहस्यमय गायब होना मामले को नया मोड़ दे रहा है। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल की 2 लाख सहायता और पुलिस तलाश से परिवार को राहत मिली है। गहन जांच से षड्यंत्र का पर्दाफाश अपेक्षित है।
