सहारनपुर नकुड़: 1.25 करोड़ स्मैक जब्त
नकुड़ पुलिस व एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.25 करोड़ की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर।
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नकुड़ पुलिस और एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने 557 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आमिर पुत्र जीशान खां, निवासी ग्राम कादरगंज, थाना फतेहगंज पूर्वी, जनपद बरेली के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने आरोपी को थाना नकुड़ क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर तिराहा से चेकिंग के दौरान पकड़ा। उसके कब्जे से 557 ग्राम स्मैक के अलावा एक बैग, एक मोबाइल फोन और 1210 रुपये नकद भी बरामद किए गए।
इस संबंध में थाना नकुड़ पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी आशीष तिवारी ने जानकारी देते बताया कि ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्र से 20 करोड़ से ऊपर ज्यादा की ड्रेग्स पकड़ी गई है, तस्कर को गिरफ्तार किया है जो बरेली जनपद से रहने वाला है अभी तक सहारनपुर पुलिस ने 20 करोड़ से ज्यादा की नशे के पदार्थ पकड़ा गया है और 300 से ज्यादा नशा तस्करो को जेल भेजा जा चुका है, उसी कड़ी में थाना नकुल पुलिस और एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुवे आमिर पुत्र जीशान बरेली जनपद को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है जिनके अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ 25 लख रुपए है इसमें तस्कर बरेली से पहली बार शामली के रास्ते सहारनपुर के थाना नकुड़ के घाटमपुर में किसी को स्मैक देने पहुंचा था पुलिस ने मौके से भी इसे गिरफ्तार किया पर जिसे बेचने के लिए पहुंचा था पकड़े गए आमिर से पूछताछ चल रही है किस व्यक्ति को यहां पर यह इसमें की बेचने आया था पूछताछ में इसने बताया है की पहली बार यह सहारनपुर स्मैक बेचने पहुंचा था और फिर भी पुलिस इसे स्मैक तस्कर से जांच पड़ताल कर रही है और अभी तक कहां-कहां इसने और कितने समय से यह इस नशे के कारोबार में सम्मिलित है उसकी भी पुलिस जांच कर रही है
कार्रवाई का निष्कर्ष
नकुड़ पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई ने नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार किया है। 1.25 करोड़ की स्मैक जब्ती और बरेली तस्कर आमिर की गिरफ्तारी से ऑपरेशन सवेरा को मिली नई गति। गहन जांच से बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश अपेक्षित है।
