हिमेश कृष्ण की ताबड़तोड़ 71 रन से पुलिस अकादमी की फाइनल जीत!
गली मोहल्ला क्रिकेट फेडरेशन के सौजन्य से मुजफ्फरनगर के क्रॉस लाइन क्रिकेट स्टेडियम संधावाली में पहली बार अंडर -19 T-10 क्रिकेट

गली मोहल्ला क्रिकेट फेडरेशन के सौजन्य से मुजफ्फरनगर के क्रॉस लाइन क्रिकेट स्टेडियम संधावाली में पहली बार अंडर -19 T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया! टूर्नामेंट का उद्घाटन गली मोहल्ला क्रिकेट के डायरेक्टर बाबा इंद्रप्रीत सिंह ने किया
फाइनल मैच पुलिस क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरनगर और एलिट चैलेंज मुजफ्फरनगर के मध्य खेला गया टॉस जीत कर पुलिस क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया एलिट चैलेंजर्स के बल्लेबाज हर्षित सूर्यवंशी 42 रन अश्मित बालियान 36 रन आदित्य 31 रन हसन अब्दुल्ला ने 6 रनो का योगदान अपनी टीम को दिया और निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट के नुक्सान पर 122 रन का विशाल स्कोर बनाया
पुलिस अकादमी के गेंदबाज हिमेश कृष्ण को 2 विकेट, देवराज चौधरी को 1 विकेट,और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ
123 रनों का पीछा करते हुए हिमेश कृष्ण के शानदार ताबड़तोड़ 71 रन 21 गेंद 6 चौके और 7 छक्के, रोहन कश्यप 33 रन 20 गेंद, अदनान 15 रन 123 रनो के लक्ष्य को 9.5 गेंदों मे 4 विकेट के नुक्सान पर ये फ़ाइनल मैच 6 विकेट से जीत लिया
एलिट चैलेंजर्स के गेंदबाज हसन अब्दुल्ला को 2 विकेट हर्षित और अश्मित बालियान को 1,1 विकेट प्राप्त हुआ
फाइनल मैच में 71 रन और दो विकेट लेने वाले पुलिस अकादमी के कप्तान हिमेश कृष्ण को मैन ऑफ दी मैच दिया गया
मैच के अंपायर अमन और अंकित कोरी तथा स्कोरर अमित रहे
मैच के दौरान क्रिकेट ग्राउंड के ओनर ज़ुहैर, कोच गौरव सिद्धार्थ, इसरार त्यागी, बंटी चौहान,गुलशन, आदि मौजूद रहे
टूर्नामेंट का शानदार निष्कर्ष
गली मोहल्ला क्रिकेट फेडरेशन के इस ऐतिहासिक अंडर-19 T-10 टूर्नामेंट ने मुजफ्फरनगर के युवा क्रिकेटप्रेमियों में नई ऊर्जा का संचार किया। पुलिस क्रिकेट अकैडमी की विजयी टीम ने न केवल ट्रॉफी जीती, बल्कि हिमेश कृष्ण जैसे सितारों ने भविष्य के स्टार बनने का वादा किया। यह आयोजन स्थानीय क्रिकेट को नई दिशा देगा और आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए प्रेरणा बनेगा।
