सपा का PDA जागरूकता अभियान
पुरकाजी। समाजवादी पार्टी के PDA जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज कस्बे के एक कॉलेज में स्नातक मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने अपने वोटर पंजीकरण फॉर्म भरकर जमा किए।
कार्यक्रम में नगर पंचायत पुरकाजी के सभासद एवं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मोहम्मद इस्तखार ने उपस्थित रहकर शिक्षकों को मतदाता पंजीकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया और स्नातक चुनाव में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
मोहम्मद इस्तखार ने कहा कि “स्नातक मतदाता बनना शिक्षित वर्ग की जिम्मेदारी है, ताकि योग्य प्रतिनिधि लोकतंत्र को सशक्त बना सकें।”
