पत्नी और सास-ससुर सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में युवक ने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया है।
मामला चरथावल थाना क्षेत्र का है। यहां 30 वर्षीय आरिफ नाम के युवक का निकाह करीब ढाई महीने पहले सरवट गांव की रहने वाली फरीन से हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही आरिफ की पत्नी और ससुराल वाले उस पर ससुराल में रहने का दबाव बना रहे थे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे।
मंगलवार को आरिफ ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और ससुराल वालों को बताया। इसके बाद परिजनों ने जब उसे ढूंढा तो वह अपने खेत में अचेत अवस्था में मिला। परिवार ने उसे इलाज के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों का बयान:
मृतक आरिफ के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसे लगातार तंग कर रहे थे। कई बार उसने अपने घरवालों को बताया कि वह बहुत परेशान है, लेकिन ससुराल पक्ष ने उस पर लगातार दबाव बनाया। परिजनों की मांग है कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
CO सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया —
“21 अक्टूबर की शाम थाना चरथावल पुलिस को सूचना मिली थी कि आरिफ ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
📝 रिपोर्टर:
अनमोल कुमार, मुजफ्फरनगर
📞 7078215007
