जनपद जालौन: उरई तहसील के सदर कोतवाली का है जहां पर गोपालगंज में रास्ते में जा रही सरेराह महिला से तीन शोहदों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था और बदमाश महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग खड़े हुए थे । महिला के साथ हुई पूरी घटना CCTV में कैद हो गई थी । शहर की सड़कों पर छीना-छपटी की घटनाएं आम सी हो गई हैं जिसके चलते आम जनमानस में भय का माहौल बन गया है । लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है । घटना के बाद महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को मदद की गुहार लगाई थी और थाना प्रभारी और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के अंदर तीनों बदमाश गिरफ्तार कर लिए है । जिसके बाद लोगों में चैन की सांस आई । पुलिस ने आरोपियों की हवालात में जमकर खातेदारी की ।
इस सम्बन्ध में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जानकारी दी गयी और बताया गया कि वादिया श्रीमती महेश्वरी देवी नि0 गोपालगंज उरई जनपद जालौन द्वारा अवगत कराया गया कि वह दूध लेने के लिए दुकान पर जा रही थी, ज्यादातर दुकानों के बन्द होने तथा सूनसान का फायदा उठाकर तीन अज्ञात व्यक्ति झपट्टा मारकर उनके गले से लॉकेट छीनकर कर ले गये हैं । वादिया की सूचना पर कोतवाली उरई पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शीघ्र ही 02 टीमों का गठन ककिया गया था । टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस की मदद से 12 घण्टे के अन्दर उक्त घटना में संलिप्त तीनों अभियुक्तों को मय लौकेट गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है । ।
