Vande Mataram
लखनऊ:
Vande Mataram 150 Year UP के CM YOGI ADITYNATH ने ‘राष्ट्रीय गीत’ Vande Mataram के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कहा कि “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का प्रतीक है।”
CM YOGI ने अपने संबोधन में कहा कि जब 1905 में विदेशी शासन ने बंग भंग का निर्णय लेकर भारत की एकता को तोड़ने का प्रयास किया, तब ‘वंदे मातरम’ ही वह शक्ति बना जिसने पूरे देश को एक सूत्र में पिरो दिया।
उन्होंने कहा कि भारत की आज़ादी की लड़ाई में हर आंदोलन और हर नारे में ‘वंदे मातरम’ गूंजता था, जिसने करोड़ों भारतीयों को जाति, पंथ और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा,
“यह गीत आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना स्वतंत्रता संग्राम के समय था। यह हमारे भीतर देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित करता है और हमें याद दिलाता है कि भारत केवल एक भूभाग नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कृति और भावना है।”
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, छात्र और सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। इस अवसर पर ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं।
