UP BIHAR NEWS
Uttar Pradesh Breaking Update : कुशीनगर/बिहार। बिहार में 2016 से लागू शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी लगातार जारी है। यूपी से नदी के रास्ते बिहार भेजी जा रही शराब की एक बड़ी खेप पकड़े जाने से इंटरस्टेट गैंग का खुलासा हुआ है। कुशीनगर पुलिस ने एक लग्जरी वाहन से 225 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत 14 लाख 20 हजार रुपये आंकी जा रही है।
Uttar Pradesh Breaking Update मिली जानकारी के अनुसार तस्कर महाराजगंज से कुशीनगर होते हुए शराब को नारायणी नदी के किनारे लेकर पहुंचे थे। योजना थी कि वहां से नाव के ज़रिए शराब को बगहा जिले के कैलाश नगर (BIHAR) भेजा जाएगा। लेकिन UP Police इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Uttar Pradesh Breaking Update मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी खड्डा वीरेन्द्र कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने वाहन की तलाशी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।
साथ ही तस्करी नेटवर्क की डायरी भी मिली है, जिसमें मोबाइल नंबर, रूट, और लेन-देन का पूरा ब्योरा दर्ज है। यह साफ दर्शाता है कि यह नेटवर्क बड़ा और संगठित है।
Uttar Pradesh Breaking Update पुलिस ने दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और नेटवर्क के बाकी सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Uttar Pradesh Breaking Update गंभीर सवाल—UP–Bihar बॉर्डर पर इतनी बड़ी खेप कैसे निकल गई?
लगातार चेकिंग के बावजूद भारी मात्रा में शराब सीमा पार कैसे पहुंच रही है? क्या यह सिर्फ लापरवाही है, या कहीं कोई मिलीभगत? यह अब जांच का विषय बन चुका है।
अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि उच्च अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और क्या इस तस्करी गैंग के बड़े नाम सामने आते हैं।
