UP UPDATE
UP UPDATE मथुरा। ब्रजभूमि एक बार फिर भक्ति और प्रेम के रंगों में रंग उठी जब वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने नंदगांव और बरसाना की पावन भूमि पर अपने चरण रखे। महाराज जी के दर्शन की खबर जैसे ही फैली, हजारों भक्तों का आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नंदगांव और बरसाना की गलियां “राधे-राधे” के जयकारों से गूंज उठीं।
UP UPDATE नंदगांव में नंद बाबा के किए दर्शन
UP UPDATE प्रेमानंद महाराज सबसे पहले नंदगांव पहुंचे, जहाँ उन्होंने नंद बाबा मंदिर में विधि-विधान से दर्शन किए।
मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी ने महाराज जी का स्वागत किया और उन्हें दर्शन कराए। इस दौरान उपस्थित भक्तों और संतों ने नंद बाबा तथा बाल रूप श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्र का गुणगान किया।भक्ति और भावनाओं से सराबोर माहौल में महाराज जी भाव-विभोर होकर ध्यानमग्न हो गए।
UP UPDATE बरसाना में राधा रानी के किए पूजन-दर्शन
UP UPDATE इसके पश्चात् प्रेमानंद महाराज बरसाना पहुंचे और लाडली जी मंदिर (श्री राधा रानी मंदिर) में दर्शन-पूजन किया।मंदिर परिसर में महाराज जी के आगमन की सूचना मिलते ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
श्रद्धालु महाराज जी की एक झलक पाने को उत्सुक दिखाई दिए। पूरा बरसाना “राधे-राधे” के घोषों और भजन-कीर्तन से गूंज उठा।
UP UPDATE भक्तिभाव से सराबोर हुआ ब्रजधाम
UP UPDATE प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए उमड़े जनसैलाब ने एक बार फिर साबित किया कि ब्रजभूमि आज भी भक्ति, प्रेम और संस्कृति का केंद्र है।
महाराज जी की इस यात्रा को ब्रज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक माना जा रहा है।
