UP NEWS SITAPUR
Uttar Pradesh Breaking Update तहसील प्रशासन ने बताया कि ईंट भट्ठे के मालिक सोमेश तिवारी और शशांक शेखर तिवारी को कई बार नोटिस भेजे गए थे। इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा के भीतर व्यापार कर जमा नहीं किया गया। मामला गंभीर देखते हुए एसडीएम मिश्रिख के निर्देश पर राजस्व टीम ने आज सुबह कार्रवाई शुरू की।
Uttar Pradesh Breaking Update राजस्व टीम मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंची और भट्ठे की जमीन को सील किया। गाटा संख्या 374, 419 और 475 समेत संबंधित भूखंडों को कुर्क करते हुए नोटिस चस्पा किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बकाया कर जमा होने तक संपत्ति प्रशासनिक कब्जे में रहेगी।
Uttar Pradesh Breaking Update इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। लोगों में चर्चा रही कि क्षेत्र में पहली बार किसी ईंट भट्ठे की इतनी बड़ी संपत्ति को GST बकाया के चलते कुर्क किया गया है।
Uttar Pradesh Breaking Update एसडीएम मिश्रिख ने कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए बड़े बकायेदारों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में अन्य बकायेदारों पर भी इसी तरह की कार्रवाई हो सकती है।
