Jalaun Crime News
जालौन।
जालौन जिले में दबंगई का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब ठेके के पास कार सवार दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों और लात-घूसों से बेरहमी से पीटा और फिर फिल्मी अंदाज में मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से उतरे दबंगों ने युवक पर अचानक हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ वार किए। हैरानी की बात यह रही कि पिटाई के दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की।
मारपीट के बाद आरोपी युवक को घायल अवस्था में सड़क पर तड़पता छोड़कर कार लेकर फरार हो गए। दबंगों द्वारा की गई इस बेरहमी की लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है।
घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत औरैया रोड स्थित चुंगी नंबर-4 के पास की बताई जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और मामले में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
